पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा, हत्या के बाद शव कपड़े से ढंककर फरार

Mar 09, 2026 02:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में एक मजदूर ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना के समय पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोपी पति राजेश रावत मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को काटा, हत्या के बाद शव कपड़े से ढंककर फरार

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव में रविवार देर रात एक मजदूर ने अपनी पत्नी के गले और चेहरे पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति राजेश रावत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश जारी है। शादी समारोह में गए थे घर के सदस्यपुलिस के मुताबिक राजेश रावत अपनी पत्नी राजेश्वरी (46) और बच्चों के साथ ससुराल शेखन खेड़ा में ही रह रहा था। रविवार की रात घर के सभी सदस्य पड़ोसी बलराम के बेटे की शादी में गए हुए थे।

इसी दौरान घर में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया जो इतना बढ़ा कि राजेश ने गुस्से में आकर पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई।बेटे ने खून से लथपथ मां को देखाकुछ देर बाद जब बड़ा बेटा गुलशन शादी समारोह से लौटा तो उसने चारपाई पर मां के केवल पैर दिखाई दिए, पूरा शरीर कपड़ों से ढका हुआ था। कपड़े हटाने पर मां खून से लथपथ हालत में मिलीं। चेहरे और गले पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए थे और चारपाई पर ही कुल्हाड़ी भी पड़ी मिली। घबराए गुलशन के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।शराब का था आदी, दो साल पहले अलग हो गई थी पत्नीगुलशन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता राजेश शराब के आदी थे और नशे में अक्सर घर में झगड़ा करते थे। इसी से तंग आकर राजेश्वरी ने करीब दो साल पहले अपने पैतृक गांव शेखन खेड़ा में घर बनवाकर रहना शुरू कर दिया था, लेकिन राजेश की आदत में कोई बदलाव नहीं आया। गुलशन के मुताबिक रविवार दोपहर से ही राजेश नशे में था और मां से झगड़ा कर रहा था। परिवार के समझाने पर वह कुछ देर शांत हुआ और बाहर चला गया, लेकिन शाम को परिवार के समारोह में जाने से पहले वह फिर घर लौट आया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।