घर से बुलकर युवक को पीटा, बचाने आई पत्नी भी घायल
Lucknow News - तालकटोरा थानाक्षेत्र में दबंगों ने एक युवक को घर से बुलाकर बेहरमी से पीटा। पति को बचाने आई पत्नी को भी दबंगों ने पीट दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग दौड़े, जिससे आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई गई।

तालकटोरा थानाक्षेत्र में दबंगों ने घर से बुलाकर युवक को बेहरमी से पीटा। पति को पिटता देखकर पत्नी बचाने दौड़ी, तो दबंगों ने उसे भी पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने युवक की हालत गंभीर बताई। पुलिस ने घायल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शीय कॉलोनी आलमनगर में अफरोज परिवार के साथ रहती है। अफरोज ने बताया कि सोमवार रात पति सिज्जू को मोहल्ले के सलमान अपने साथ घर से ले गया था।
वहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति को सलमान उसके साथी रजा, संजय, शीनू, कश्शू्, राणा और रुही मिलकर मारपीट करने लगे। इस बीच पति के चिल्लाने की आवाज सुनकर अफरोज बचाने दौड़ी। इस बीच किसी ने सिज्जू के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। यह देखकर महिला चीख पड़ी। तो दबंगों ने महिला को भी पीट दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दंपति को बचाने के लिए दौड़े। भीड़ को आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकले। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर मारपीट की सूचना दी। तालकटोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल दंपति को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने सिज्जू की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




