
घर में घुसकर युवक को पीटा
Lucknow News - माल, संवाददाता। पतौना गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर घर में घुसकर युवक को पीटा
माल, संवाददाता। पतौना गांव में दबंगों ने घर में घुसकर युवक की पिटाई कर दी। आरोप है कि युवक को पीटकर बेहोश करने के बाद आरोपी जेवर व नकदी उठा ले गए। युवक की मां ने पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि मारपीट की तहरीर मिलने पर उसी के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पतौना गांव निवासी सुंदरा के मुताबिक वह बीमार मां को देखने मायके गई थीं। इस बीच उनका छोटा बेटा रमाशंकर घर में अकेला था। रविवार रात साढ़े 11 बजे राजू, सोहनलाल कुछ साथियों के साथ घर में घुस आए।

आरोप है कि इन लोगों ने बेटे को घर में अकेला पाकर उसे पीटा। बेटे के बेहोश होने पर आरोपी जेवर, 6500 रुपये उठा ले गए। होश आने पर जब बेटे ने जानकारी दी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। साथ ही जख्मी रमाशंकर को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बेटे को सिर में गंभीर चोटे आयी हैं। आरोप लगाया कि घटना से संबंधित पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने लूट की बात तहरीर से हटाकर दूसरी तहरीर देने का दबावा बनाया। उसने दूसरी तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि दुबारा तहरीर मारपीट की मिली है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा किया गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




