Lucknow News: समझौता करने पर पहुंचे युवक की अंगुली चबाई

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: लखनऊ में पिता से विवाद के बाद एक युवक को उसके सगे भाइयों ने पीटा और उसकी अंगुली दांतों से चबा ली। आरोपी बब्लू ने जावेद का हाथ चोटिल कर दिया और वह भागकर बचा। काकोरी में शराब सेल्समैन से 23 हजार की लूट और दुर्गागंज में मासूम भतीजी को चाची ने पांच घंटे बंधक बनाए रखा।

Lucknow News: समझौता करने पर पहुंचे युवक की अंगुली चबाई

Lucknow News: लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में पिता से विवाद के बाद समझौता करने पहुंचे युवक को सगे भाइयों ने पीटा, उसकी अंगुली दांतों से चबा ली।

पिता से विवाद

हुसैनाबाद रईस नगर के जावेद के मुताबिक रविवार देर रात पिता राजू का स्थानीय निवासी बबलू, रज्जब अली से विवाद हो गया। सोमवार दोपहर जावेद आरोपियों के घर समझौता कराने के लिए गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान बब्लू, उसका भाई रज्जब उनसे भिड़ गया। पिटाई कर दी। आरोपी बब्लू ने जावेद अंगुली दांतों से चबा ली। अंगुली से खून निकलता देख पीड़ित ने वहां से भागकर जान बचाई। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। ---------------

देशी शराब के सेल्समैन को पीटकर 23 हजार लूटे

लूट का मामला

काकोरी। पारा के बुद्धेश्वर धर्मकांटा स्थित देशी शराब की दुकान के सेल्समैन लखीमपुर खीरी निवासी शोभित जायसवाल से कुछ लोगों पर मारपीट कर दुकान से 23 हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने पारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लखीमपुर खीरी निवासी शोभित जायसवाल मोहान रोड पर बुद्धेश्वर धर्मकांटा के पास स्थित देशी शराब की दुकान पर सेल्समैन है। शोभित का आरोप है कि 31 अगस्त को बहराइच निवासी ब्रिज सिंह और देवी सिंह अपने कई साथियों के साथ शराब की दुकान पर पहुंचे। किसी बात को लेकर आरोपियों ने गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान आरोपी दुकान में रखे करीब 23 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए।

बंधक बनाए जाने का मामला

-----------

चाची ने भतीजी को बनाया बंधक

काकोरी। दुर्गागंज में चाची के घर खेलने गई सात साल मासूम को कमरे में बंदकर महिला ने पांच घंटे बंधक बनाए रखा। पुलिस से भी महिला ने अभद्रता की। भतीजी को छोड़ने से मना कर दिया। बाद में महिला पुलिसकर्मियों ने सख्ती दिखाते हुए मासूम को मुक्त कराया। पीड़िता की मां ने आरोपी पर बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज कराया है। काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के मुताबिक दुर्गागंज निवासी गीता और देवरानी संगीता का आपसी विवाद चल रहा है। सोमवार को गीता की सात साल की बेटी सृष्टि खेलने के लिए संगीता के घर चली गई। सृष्टि मानसिक रूप से कमजोर है। संगीता ने सृष्टि को कमरे में बंद कर दिया। फिर बाहर से ताला लगा दिया। बेटी को खोजते पहुंची मां गीता से आरोपी संगीता झगड़ा करने लगी। गीता की सूचना पर पहुंची पुलिस और इंस्पेक्टर के समझाने के बावजूद भी आरोपी ने मासूम को नहीं छोड़ा। इस दौरान सृष्टि भूखी प्यासी कमरे में बंद रही। पांच घंटे बाद काफी संख्या में पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने आरोपी से सख्ती से निपटा। घर के कमरे का ताला खुलवाकर मासूम को बाहर निकाला। फिर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। काकोरी इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के मकान अगल बगल बने हुए हैं। कुछ माह पहले गीता ने संगीता के ब्यूटी पार्लर का कांच तोड़ दिया था, जिसमें विवाद के बाद भरपाई करते हुए नया शीशा भी लगवा दिया था। उसके बाद से गीता कई अन्य सामान की भरपाई के लिए दबाव बना रही थी।

सामान्य प्रश्न

कौन सा युवक पिता से विवाद के बाद पीटा गया?
जावेद को उसके भाइयों ने पिता से विवाद के बाद पीटा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: समझौता करने पर पहुंचे युवक की अंगुली चबाई