Lucknow News: युवक को घेरकर बेलचे से हमलाकर लहूलुहान किया

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: इटौंजा के महोना नगर पंचायत में गुरुवार शाम को युवक कमलेश पर उसके पड़ोसी अखिलेश ने बेलचा, डंडों और पत्थरों से हमला किया। आसपास के लोगों ने जब शोर सुना, तब आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को अस्पताल में उपचार चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Lucknow News: युवक को घेरकर बेलचे से हमलाकर लहूलुहान किया

Lucknow News: इटौंजा, संवाददाता। इटौंजा के महोना नगर पंचायत निवासी एक युवक को गुरुवार की शाम को कुछ लोगों ने घेरकर बेलचा, ईंट पत्थरों, डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गया। इटौंजा पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।नगर पंचायत महोना के शंभू का आरोप है कि उसके बेटे कमलेश का पड़ोसी अखिलेश से कुछ मामले को लेकर विवाद चल रहा है। गुरुवार की शाम गांव के ही अखिलेश ने सुशील, राजन, प्रेम व एक महिला के साथ मिलकर कमलेश को घेर लिया। फिर उस पर ताबड़तोड़ बेलचा, डंडे, ईंट, पत्थर से हमला बोल दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं बेसुध हालत में गिर गया।

शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे। यह देख आरोपी गालियां और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल कमलेश को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इटौंजा थाना प्रभारी सोबरन ने बताया आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: युवक को घेरकर बेलचे से हमलाकर लहूलुहान किया