नशे में बढ़ा विवाद, भाई ने भाई की कर दी हत्या
Lucknow News - राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी।
सरोजनीनगर,(लखनऊ), संवाददाता। राजधानी के बंथरा थाना क्षेत्र के खांडेदेव गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार खांडेदेव निवासी श्रवण और उसके छोटे भाई भोलू गौतम के बीच नशे की हालत में किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि देखते ही देखते विवाद इतना उग्र हो गया कि आपा खोकर श्रवण ने लोहे की रॉड उठाई और भोलू गौतम पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। इस बर्बर हमले में भोलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना
की सूचना मिलते ही बंथरा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी श्रवण को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ शुरू कर दी है। इस दिल दहला देने वाली घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


