
दहेज के लिए विवाहिता को जलाने की कोशिश, पीटकर घर से भगाया
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग की विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों
लखनऊ, संवाददाता। आलमबाग की विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालवालों ने जलाकर मार देने की कोशिश की। सफल नहीं हुए तो मारपीट कर घर से भगा दिया। उसके जेवर भी छीन लिए। सीएम से शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। सुजानपुरा निवासी नजमा बानो के मुताबिक, दिसंबर 2023 में उसकी शादी बहराइच के जरवल निवासी मो. फिरोज से हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुरालवाले खुश नहीं थे। जब वह ससुराल गई तो उससे फ्रिज, बाइक, एसी, इन्वर्टर व 1.50 लाख रुपये की मांग की गई। उससे मायके से इन्वर्टर लाकर दिया, लेकिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे।

सभी ने मिलकर उसे कई बार मारापीटा, लेकिन वह बर्दाश्त करती रही। आरोप है कि मारपीट के बाद उसे जलाकर मार देने की कोशिश की। देवर सलमान ने किचन में गैस खुला छोड़कर चाय बनाने को कहा। लेकिन गैस खुली देकर उसने चूल्हा नहीं जालाया। जिससे वह जलने से बच गई। आरोप है कि उसका पति भी शक करता है और अक्सर मारपीट करता है। ससुराल वालों ने सारे जेवर उतरवा लिए और उसे घर से भगा दिया। फटे कपड़ों में वह मायकी पहुंची। पीड़िता ने पति के अलावा, ससुर असलम, देवर सलमान, ननद रेशमा, ननदोई हाफिज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ---------- पति सऊदी से दे रहा तलाक की धमकी पीड़िता के मुताबिक घर से भगाने के बाद उसका पति सऊदी अरब चला गया। वहां से वह अक्सर उसे फोन करके गाली गलौज करता है। आरोप है कि उसके पति ने सऊदी से तीन तलाक देकर दूसरी शादी कर लेने की धमकी दी है। आरोप है कि पति के धमकियों से उसका पूरा परिवार डरा हुआ है। ससुराल वाले काफी पैसे वाले हैं और उसके मायके वाले गरीब हैं। जिसकी वजह से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




