राहुल गांधी-अखिलेश यादव की मानसिकता नकारात्मक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की मानसिकता नकारात्मक है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव की नकारात्मक मानसिकता की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बावजूद, इन नेताओं ने अनर्गल बयानबाजी शुरू कर दी। पाठक ने देशहित में संसाधनों के सीमित उपयोग और वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव को घेरा है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए पोस्ट में पाठक ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव को अब समझ लेना चाहिए कि आप दोनों की मानसिकता ही नकारात्मक हो गई है। फिर चाहे मुद्दा राष्ट्रहित का ही क्यों न हो।
नकारात्मक मानसिकता की आलोचना
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशहित में राष्ट्र के प्रिय परिवारीजनों से कुछ समय के लिए सीमित संसाधनों का उपयोग करने की विनम्र अपील की तो नकारात्मक मानसिकता से ग्रसित आप दोनों नेताओं की राजनीतिक कुंठा, हताशा और निराशा बाहर आ गई। अनर्गल बयानबाजी शुरु कर दी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने प्रिय देशवासियों से अपनी अपील में स्पष्ट किया है कि जहां तक संभव हो, वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें। एक साल तक सोना खरीदने से बचें। पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए मेट्रो से सफर करें।
देशहित में योगदान
उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर तेल आयात पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा बचाने का संकल्प लें। हफ्ते में एक दिन कारपूल करना हो या ईवी अपनाना, आपका हर छोटा कदम देशहित में बड़ा योगदान है। गैस चूल्हे की जगह इंडक्शन का उपयोग और घर पर सोलर पैनल लगाना एक बेहतरीन शुरुआत हो सकती है।
भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह कर रही सपा: पंकज
वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष को देशहित के हर निर्णय में राजनीति दिखाई देने लगी है। सोमवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि जब देश वैश्विक परिस्थितियों और चुनौतियों के बीच आत्मनिर्भरता, संसाधनों के संरक्षण और राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए आगे बढ़ रहा है, तब समाजवादी पार्टी जैसे दल जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने में लगे हुए हैं। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, अनावश्यक खर्चों में संयम बरतने तथा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की है। यह किसी प्रकार की कमजोरी नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी और जिम्मेदार नेतृत्व की पहचान है। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को साझी जिम्मेदारी का संदेश दिया है, लेकिन अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी इसे भी राजनीतिक चश्मे से देखकर भ्रम और नकारात्मकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Deep Pandeyदीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


