लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी! खबर मिलते ही मची अफरातफरी

Feb 14, 2026 04:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ कोर्ट परिसर में शुक्रवार दोपहर बम से उड़ाने की धमकी मिली। एक न्यायिक अधिकारी को ई-मेल के जरिए धमकी दी गई थी। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने तीन घंटे तक तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी गई है।

लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी! खबर मिलते ही मची अफरातफरी

लखनऊ कोर्ट परिसर को बम से उड़ने की धमकी से शुक्रवार दोपहर अफरा तफरी मच गई। एक न्यायिक अधिकारी को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था। कोर्ट से सूचना मिलन पर पुलिस हरकत में आई। बम निरोधक दस्ते से पूरे परिसर की तलाशी शुरू हुई। डॉग स्क्वायड और बीडीएस टीम ने तीन घंटे तक कोर्ट का चप्पा-चप्पा खंगाला। कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर राहत की सांस ली। डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर एक न्यायिक अधिकारी की ई-मेल पर मैसेज आया कि लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ा दिया जाएगा। ई-मेल मिलने पर अधिकारी के होश उड़ गए और उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

डीसीपी पश्चिम समेत कई थानों की पुलिस कोर्ट परिसर पहुंची। थोड़ी देर बाद बम निरोधक दस्ते की दो टीमें डॉग स्क्वायड के साथ कोर्ट पहुंच गईं। सभी टीमों ने कोर्ट परिसर की जांच शुरू की। बम की सूचना पर कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने कोर्ट परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। परिसर में मौजूद लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। भीतर और बाहर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर कड़ी निगरानी रखी गई। संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने कुछ देर के लिए कोर्ट के अंदर जाने के लिए लोगों को रोक दिया। डीसीपी पश्चिम ने बताया कि कोर्ट परिसर में तीन घंटे सर्च ऑेपरेशन चलाया गया। कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ई-मेल भेजने वाले की तलाश पुलिस ने ई-मेल संदेश भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है। आईपी एड्रेस के जरिए यह पता लगाया जा रहा है कि मेल किसने और कहां से भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं कि धमकी वाला मेल किसने भेजा था। कुछ तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;