ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊखेलों में भाग लेने से स्वस्थ रहता है शरीर : डा. चौहान

खेलों में भाग लेने से स्वस्थ रहता है शरीर : डा. चौहान

रजत पब्लिक इंटर कालेज सैदपुर भितरी एवं रजत पब्लिक इंटर कालेज अकबरपुर में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक डा. आरजे सिंह चौहान एवं खेल जगत के प्रसिद्ध...

खेलों में भाग लेने से स्वस्थ रहता है शरीर : डा. चौहान
हिन्दुस्तान संवाद,अम्बेडकरनगर Fri, 23 Mar 2018 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

रजत पब्लिक इंटर कालेज सैदपुर भितरी एवं रजत पब्लिक इंटर कालेज अकबरपुर में शुक्रवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक डा. आरजे सिंह चौहान एवं खेल जगत के प्रसिद्ध खिलाड़ी कृष्णा यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
कालेज के प्रबंधक आरजे सिंह चौहान ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। उन्होंने कहा कि खेल बहुत जरूरी है शिक्षा के साथ-साथ खेल का भी महत्व है। बच्चों में खेल प्रतियोगिता से उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारा जा सकता है। वार्षिक खेल प्रतियोगिता में तैराकी, क्रिकेट, खो-खो, ऊंची कूद, लम्बी कूद, दौड़, कबड्डी व अन्य खेलों की स्पर्धा में विजयी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। लम्बी कूद में प्रथम सौम्या, द्वितीय प्रिया, कबड्डी में टीम ए को प्रथम, खो-खो में टीम बी प्रथम, दौड़ में प्रथम संगम, द्वितीय नमन, तैराकी में प्रथम ज्ञानेन्द्र सोनकर, द्वितीय शुभम यादव, क्रिकेट टीम ए को प्रथम स्थान मिला। विजेता टीम के खिलाड़ियों को कालेज प्रबंधक आरजे सिंह चौहान ने मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर उप प्रबंधक पुष्पलता सिंह, प्रधानाचार्य और अभिभावक एवं बच्चे मौजूद रहे।

 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें