गोमती में मिले दो शवों में एक की पहचान

Jan 08, 2026 09:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक युवक और युवती के शव मिले हैं। युवक की पहचान 45 वर्षीय दिनेश कश्यप के रूप में हुई है, जो 2 जनवरी से लापता था। उसकी गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। युवती के शव की पहचान अभी बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोमती में मिले दो शवों में एक की पहचान

अलग-अलग स्थानों पर मिले थे युवक व युवती के शव महानगर इलाके के तकिया पेपरमिल निवासी था युवक लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर इलाके में नदी में युवक और युवती के शव मिलने के मामले में गुरुवार को एक की पहचान हो गई। महानगर क्षेत्र निवासी युवक दो जनवरी से लापता था। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव की पहचान के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है, वहीं युवती के शव की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। बुधवार को समता मूलक चौराहे के पास युवक का शव गोमती नदी में मिला था। जबकि मरीन ड्राइव के पास नदी में 25 वर्षीय युवती की लाश बरामद हुई थी।

दोनों शवों को कब्जे में लेकर पहचान का प्रयास किया जा रहा था। युवक महानगर इलाके का रहने वाला था। महानगर पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान क्षेत्र के तकिया पेपर मिल निवासी 45 वर्षीय दिनेश कश्यप के रूप में हुई है। दिनेश दो जनवरी से लापता था। उसके परिजनों ने चार जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसका पता लगा रही थी। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की पहचान की। वहीं गोमतीनगर पुलिस युवती के शव की पहचान का प्रयास कर रही है। पुलिस पड़ोसी जनपदों से भी गुमशुदगी के संबंध में जानकारी ले रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।