बीएलओ को भाजपा एजेंट बताकर किया हंगामा, एफआईआर

Apr 04, 2026 04:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ में ठाकुरगंज क्षेत्र की बीएलओ तारा शुक्ला ने भाजपा एजेंट बताने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 2 फरवरी को सेंट जोजफ स्कूल में सुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने हंगामा किया, जिससे निर्वाचन कार्य प्रभावित हुआ और तारा की तबियत बिगड़ गई। आरोपितों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बीएलओ को भाजपा एजेंट बताकर किया हंगामा, एफआईआर

लखनऊ, संवाददाता। ठाकुरगंज क्षेत्र में बीएलओ को भाजपा एजेंट बताया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित महिला बीएलओ ने आरोपितों के खिलाफ शुक्रवार शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।ठाकुरगंज बालागंज निवासी तारा शुक्ला बरफखाना इलाके में बीएलओ हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 2 फरवरी को वह ठाकुरगंज इलाके में स्थित सेंट जोजफ स्कूल में एसआईआर संबंधित सुनवाई कर रहीं थीं। इस दौरान स्कूल में मुश्किम, हमजा बिलाल, निशार, पूजा शुक्ला व उनके 12 अन्य साथी घुस आए। आरोपित बीएलओ पर भाजपा एजेंट का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जिससे निर्वाचन संबंधित कार्य प्रभावित हुआ और पीड़िता की तबियत बिगड़ गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।