खो-खो में छाये बीकेटी इंटर कॉलेज के खिलाड़ी

Feb 10, 2026 08:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित सीनियर जिला खो-खो चैंपियनशिप में बीकेटी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में बीकेटी ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल (रेड) को 11-10 से हराया और महिला वर्ग में बीकेटी (ब्लू) ने 10-09 से जीत हासिल की। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

खो-खो में छाये बीकेटी इंटर कॉलेज के खिलाड़ी

केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई सीनियर जिला स्तरीय खो-खो चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष वर्ग) में बीकेटी इंटर कॉलेज के खिलाड़ी छाये रहे। मंगलवार को खेले गये फाइनल के पुरुष वर्ग में बीकेटी इंटर कॉलेज और महिला वर्ग में बीकेटी इंटर कॉलेज (ब्लू) की टीम ने दमदार प्रदर्शन कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। विजेताओं को उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव टीपी हवेलिया ने सम्मानित किया। इस मौके पर लखनऊ बॉक्सिंग संघ के सचिव सहदेव सिंह मौजूद रहे। पुरुष वर्ग के फाइनल में बीकेटी इंटर कॉलेज ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल (रेड) को 11-10 के अंतर से पराजित किया।

महिला वर्ग के फाइनल में बीकेटी इंटर कॉलेज (ब्ल्यू) ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल (रेड) को 10-09 से शिकस्त दी। महिला वर्ग में बेस्ट रनर ऑफ द चैंपियनशिप राखी, बेस्ट ऑलराउंडर कामिनी (दोनों बीकेटी इंटर कॉलेज) और बेस्ट चेजर शहरीन (सेंट्रल पब्लिक स्कूल) को घोषित किया गया। पुरुष वर्ग में बेस्ट रनर देवराज, बेस्ट ऑलराउंडर अर्चित (बीकेटी इंटर कॉलेज) और बेस्ट चेजर इरफान (सेंट्रल पब्लिक स्कूल) रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।