बीकेटी तहसील लिंक रोड का निर्माण शुरू
Lucknow News - बीकेटी नगर पंचायत क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड से बीकेटी तहसील लिंक रोड तक लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क का निरीक्षण विधायक योगेश शुक्ला ने किया। सड़क निर्माण पर 60 लाख रुपये की लागत आ रही है। विधायक ने कार्य में तेजी लाने और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए।

बीकेटी,संवाददाता। बीकेटी नगर पंचायत क्षेत्र में चंद्रिका देवी रोड से बीकेटी तहसील लिंक रोड तक बन रही करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला ने निरीक्षण किया। इस सड़क के निर्माण पर करीब 60 लाख रुपये की लागत आ रही है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किए जाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर और टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका तत्काल समाधान कराया जाए।
जिससे निर्माण कार्य प्रभावित न हो।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


