भाजपा महिला नेता की फोटो और वीडियो वायरल, मुकदमा
Lucknow News - - सरोजनीनगर थाने में पीड़िता ने दर्ज कराया मुकदमा लखनऊ, संवाददाता। महिला भाजपा

महिला भाजपा नेता की फोटो और वीडियो को आपत्तिजनक बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। आरोप है कि उनका राजनीतिक चरित्र हनन करने की कोशिश की गई है। पीड़िता ने सरोजनीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। सरोजनीनगर इलाके की एक महिला भाजपा नेता का आरोप है कि एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ी हैं। जिसमें सैकड़ों लोग जुड़े हैं। आरोप है कि 9 अक्टूबर की शाम इसी ग्रुप में जुड़े तन्मय ने उनकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दी। आरोपी ने उन्हें बदनाम कर राजनीतिक चरित्र हनन करने का प्रयास किया है।
घटना से उनको और परिवार को प्रताड़ना का सामना करना पड़ा। इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




