ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा 16 से 30 अगस्त तक नया भारत मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी

भाजपा 16 से 30 अगस्त तक नया भारत मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी

राज्य मुख्यालय। भारतीय जनता पार्टी 16 से 30 अगस्त तक नया भारत मंथन कार्यक्रम का आयोजित करेगी। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन...

भाजपा 16 से 30 अगस्त तक नया भारत मंथन कार्यक्रम आयोजित करेगी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 13 Aug 2017 09:27 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। भारतीय जनता पार्टी 16 से 30 अगस्त तक नया भारत मंथन कार्यक्रम का आयोजित करेगी। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय संगठन मंत्री, जिलाध्यक्ष ,सांसद तथा विधायकों को नया भारत मंथन पर चर्चा के लिए पत्र लिखा है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक नए भारत के निर्माण का आवाह्न किया है और नारा दिया है ‘‘करेगें और करके रहेगें‘‘। उन्होने बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत का संकल्प , भ्रष्टाचार मुक्त भारत, आंतकवाद मुक्त भारत, जातिवाद मुक्त भारत का आह्वान किया है। प्रदेश संगठन प्रधानमंत्री के इस आह्वान के प्रति व्यापाक जागरूकता के लिए ‘‘नया भारत संकल्प से सिद्धि विषय‘‘ पर परिचर्चा का आयोजन करने जा रहा है जिसमें केन्द्रीय मंत्रियों से लेकर सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकार, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, क्षेत्र तथा जिला पदाधिकारी भाग लेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें