ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा प्रदेश महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

जिले में पहली बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया। क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रसाद तिवारी की अगुवाई...

भाजपा प्रदेश महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत
हिन्दुस्तान संवाद,गौरीगंज (अमेठी)Wed, 21 Feb 2018 08:04 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में पहली बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार अंदाज में स्वागत किया। क्षेत्रीय मंत्री काशी प्रसाद तिवारी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने इन्हौना से अमेठी तक रास्ते में कई बार उनके काफिले को रोका और फूलमालाएं पहनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन के जो भी काम हमें सौपे हैं, उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करेंगे। पार्टी कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों का भारत बनाने को सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहयोग करें। श्री शुक्ल ने कहा कि मैं कार्यकर्ता हूं, हमेशा कार्यकर्ता बना रहूंगा। भाजपा ने हमेशा कार्यकर्ताओं को सर्वोत्तम शिखर पर पहुंचाया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें