जागरूक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति

Feb 17, 2026 09:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

Lucknow News - बीकेटी में भाजपा की कार्यशाला हुई, जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया गया। मुख्य वक्ता ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मार्च से अप्रैल तक मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर कई प्रमुख नेता उपस्थित थे।

जागरूक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति

बीकेटी, संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत मंगलवार को भाजपा लखनऊ जिले की कार्यशाला बीकेटी स्थित श्रीपति लॉन में आयोजित हुई। कार्यशाला का शुभारंभ वंदे मातरम गायन के साथ हुआ। वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षित, जागरूक और समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति होते हैं। मुख्य वक्ता प्रदेश प्रभारी विभाग व प्रकोष्ठ ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि सात मार्च से 13 अप्रैल के बीच मंडलों की प्रशिक्षण कार्यशालाएं होंगी। इस अवसर पर रामनिवास यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, चंद्र रावत, विकास सिंह, श्रीकृष्णा लोधी व विनय प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;