ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फैजाबाद में लगायी चौपाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फैजाबाद में लगायी चौपाल

रात्रि चौपाल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फैजाबाद में लगायी चौपाल
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊThu, 26 Apr 2018 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

योगी-मोदी का पूरा फोकस गांवों के विकास पर: डा. महेंद्र

रात्रि चौपाल

सपा व बसपा की नीतियों के कारण 15 वर्षों तक गांव विकास से वंचित रहे

अब सरकारी योजनाओं का लाभ व सब्सिडी सीधे गरीबों के खाते में पहुंच रही

सरकारी योजनाओं से कोई गरीब वंचित नहीं रहेगा: सिंह

भाजपा सरकार की प्राथमिकता हर अंतिम व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाना: वेद

फोटो फाइल नं.-26 एफजेडपीआईसी 17- कैप्शन-फैजाबाद के सरेठी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल को सम्बोधित करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय

फैजाबाद/भदरसा। वरिष्ठ संवाददाता

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा है कि प्रदेश की योगी व केन्द्र की मोदी सरकार का पूरा फोकस गांवों के विकास पर केन्द्रित है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भाजपा की कल्याण सिंह सरकार ने गांवों के विकास पर ध्यान दिया था। इसके बाद सपा व बसपा की सरकारों की नीतियों के कारण 15 वर्षों तक गांव विकास से वंचित रहे। तब की सरकारों के स्मारकों के विकास समेत अपने अन्य एजेण्डे थे।

डा. पाण्डेय गुरुवार की रात पूरा विकास खण्ड के सरेठी गांव में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों की मौजूदगी में आयोजित रात्रि चौपाल को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनधन खाते खुलते समय लोग सवाल उठाते थे। आज हर गरीब के पास अपना खाता है। गरीबों के पास बचत करने का माध्यम है। योजनाओं का लाभ व सब्सिडी सीधे उनके खाते में पहुंच रही है। मनरेगा मजूदरों की मजदूरी भी उनके खाते में पहुंच रही है। सरकार ने बिचौलियों को खत्म कर दिया। पहले समाज कल्याण विभाग के चेकों में धांधली होती थी, परन्तु अब यह भी बंद हो गयी। हमने बेहतर सरकार देने का काम किया है। योजनाओं का लाभ निचले पायदान तक पहुंच रहा है। यह पहली बार है जब गरीबों के दरवाजे पर सरकार के लोग पहुंच रहे है।

सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को सुनने के लिए उनके दरवाजे पर जा रहे हैं। समस्याओं का निदान भी जनता की मंशा के अनुरुप हो रहा है। सरकारी योजनाओं से कोई गरीब वंचित नहीं रहेगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने कहा कि सरकार के शीर्ष नेताओं से लेकर पार्टी के पदाधिकारी प्रदेश के गांवों का भ्रमण कर रहे हैं। हमारी सरकार की प्राथमिकता हर अंतिम व्यक्ति को बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि यह पहली बार है जब प्रदेश के मुखिया जनता के दरवाजे पर पहुंच कर उनकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं। यह सरकार हर गरीब की है।

इस अवसर पर रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री बृजबहादुर, जिला प्रभारी सुधीर सिंह सिद्घू, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, राधेश्याम त्यागी, संजीव सिंह, हरभजन गौड़, धर्मेन्द्र सिंह टिल्लू, अभिषेक मिश्र, प्रधान सीता देवी, शिवनारायन तिवारी, अमल गुप्त, दिनेश मिश्र, अरविंद सिंह, लक्ष्मण वर्मा, डा. ओपी सिंह, मुन्ना दुबे, केसरी प्रसाद, शिवराम कोरी, जिलाधिकारी डा. अनिल कुमार पाठक, परियोजना निदेशक एके मिश्र, बेसिक शिक्षा अधिकारी अमिता सिंह व तहसीलदार मनोज सिंह सहित जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें