ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा ने शुरू किया बूथों तक एक करोड़ मास्क व 10 लाख हैण्ड सोप पहुंचाने का अभियान

भाजपा ने शुरू किया बूथों तक एक करोड़ मास्क व 10 लाख हैण्ड सोप पहुंचाने का अभियान

भारतीय जनता पार्टी ने बूथों तक एक करोड़ मास्क और 10 लाख से ज्यादा सेनेटाइजर व हैण्डसोप पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार...

भाजपा ने शुरू किया बूथों तक एक करोड़ मास्क व 10 लाख हैण्ड सोप पहुंचाने का अभियान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 09 Jun 2020 11:18 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी ने बूथों तक एक करोड़ मास्क और 10 लाख से ज्यादा सेनेटाइजर व हैण्डसोप पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। यह जानकारी देते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को कहा कि पार्टी लक्ष्य अन्त्योदय, पथ अन्त्योदय, प्रण अन्त्योदय के संकल्प के साथ निरंतर राजनैतिक गतिविधियों के साथ अपने राष्ट्रीय व सामाजिक दायित्वों का अनवरत निर्वहन करती है। भाजपा सेवा कार्यो के द्वारा सतत जनमानस से जुड़ी हुई है।

प्रदेश अध्यक्ष ने वितरण व्यवस्था की समीक्षा के बाद कहा कि प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल के निर्देशन में जहां एक ओर कोरोना संकटकाल में डिजिटल माध्यमों से संगठन के कार्यों व गतिविधियों को सुचारू बनाये रखने के लिए अनूठा प्रयोग किया गया। इस दौरान संगठन के कार्य विस्तार के साथ पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हुआ। कोरोना संकटकाल में सेवा कार्यों को भी विस्तार दिया जा सका।

बॉक्स:

आज होंगे मोर्चोँ के 68 वर्चुअल सम्मेलन

बुधवार को भाजपा के विभिन्न मोर्चों के 68 वर्चुअल सम्मेलन होंगे। इन वर्चुअल सम्मेलनों को पार्टी के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसके साथ ही चार जून से प्रारम्भ हुए जिला मोर्चा वर्चुअल सम्मेलनों बुधवार को खत्म हो जाएंगे। बुधवार को इन 68 वर्चुअल सम्मेलन को मिलाकर 395 सम्मेलन हो जाएंगे। पार्टी के विभिन्न मोर्चों के वर्चुलन सम्मेलनों के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की एक साल की उपलब्धियों का लेखा जोखा लेकर पार्टी के नेता जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें