ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा जातिवाद फैलाकर रोक रही विकास: अखिलेश

भाजपा जातिवाद फैलाकर रोक रही विकास: अखिलेश

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातिवाद फैलाकर भाजपा विकास को रोकना चाहती है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है एक-एक कर समाजवादी...

भाजपा जातिवाद फैलाकर रोक रही विकास: अखिलेश
Center,LucknowThu, 01 Jun 2017 06:45 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता- राज्य मुख्यालय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जातिवाद फैलाकर भाजपा विकास को रोकना चाहती है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है एक-एक कर समाजवादी योजनाओं को बंद किया जा रहा है। अखिलेश लोहिया सभागार में गुरुवार को मिलने आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता की परेशानी बढ़ रही है। भाजपा की जनकल्याण में कोई रुचि नहीं है। गरीब महिलाओं के लिए शुरू समाजवादी पेंशन योजना भी बंद कर दी गई है। बेरोजगारी बढ़ाई जा रही है। किसान, मजदूर, गरीब, अल्पसंख्यक सभी उपेक्षा और पक्षपात के शिकार हो रहे हैं। समाजवादी सरकार का एजेंडा लोगों की तकलीफें कम करने का था। अखिलेश से मिलने आए लोगों ने समस्याएं बताई। मिलने वालों ने कहा कि अखिलेश से बड़ा सपना भाजपा के पास नहीं है। भाजपा तो बदले की भावना से काम कर रही है। युवाओं ने बताया सहारनपुर कांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान छात्राओं और महिला नेताओं से दुर्व्यवहार किया गया। इस मौके पर राम गोविंद चौधरी, अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, बलराम यादव समेत कई नेता उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें