ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा ने 20 जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की

भाजपा ने 20 जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की

भाजपा ने शुक्रवार देर रात 20 जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की। प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी ने निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की यह सूची जारी की है। पहली सूची में 59 जिलों के...

भाजपा ने 20 जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 06 Dec 2019 10:52 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा ने शुक्रवार देर रात 20 जिलाध्यक्षों की दूसरी सूची जारी की। प्रदेश चुनाव प्रभारी आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी ने निर्वाचित जिलाध्यक्षों के नामों की यह सूची जारी की है। पहली सूची में 59 जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए गए थे।

इस सूची में सबसे अधिक काशी क्षेत्र के सात जिलाध्यक्षों के नाम हैं। सूची के साथ भाजपा ने अभी तक 79 संगठनात्मक जिलों में नये जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। शेष 19 जिलाध्यक्षों की तीसरी सूची भी जल्द जारी हो जाएगी।

पश्चिम क्षेत्र:

मुजफ्फरनगर--विजय शुक्ला

गाजियाबाद महानगर--संजीव शर्मा

गाजियाबाद जिला--दिनेश सिंघल

ब्रज क्षेत्र:

आंवला--वीर सिंह पाल

एटा--संदीप जैन

कानपुर क्षेत्र:

औरैया--श्रीराम मिश्रा

इटावा--अजय धाकरे

कन्नौज--नरेंद्र राजपूत

फर्रुखाबाद--रूपेश गुप्ता

अवध क्षेत्र:

रायबरेली--रामदेव पाल

बाराबंकी--अवधेश श्रीवास्तव

काशी क्षेत्र:

गाजीपुर--भानू सिंह

जौनपुर--पुष्पराज सिंह

मछलीशगर--रामविलास पाल

प्रयागराज महानगर--गणेश केसरवानी

प्रयागराज (यमुनापार)--विभवनाथ भारती

प्रयागराज (गंगापार)--अश्वनी दूबे

सोनभद्र--अजीत चौबे

गोरखपुर क्षेत्र:

देवरिया--अंतर्यामी सिंह

कुशीनगर--प्रेमचंद्र मिश्रा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें