Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Raises Issue of Renovation and Beautification of Temples in Lucknow
विधान परिषद....शीतला देवी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्याकरण की भी उठी मांग

विधान परिषद....शीतला देवी मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्याकरण की भी उठी मांग

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। विधान परिषद में भाजपा के मुकेश शर्मा ने मंगलवार को राजधानी लखनऊ

Aug 12, 2025 09:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विधान परिषद में भाजपा के मुकेश शर्मा ने मंगलवार को लखनऊ स्थित मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्याकरण का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रदेश भर के मंदिरों में सुविधाओं का विस्तार एवं सौन्दर्याकरण कार्य को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस क्रम में लखनऊ में राजाजीपुरम स्थित शीतला देवी मंदिर की महत्ता काफी अधिक है। यह मन्दिर स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के दूसरे जिलों के श्रद्धालुओं के भी आस्था का एक प्रमुख केंद्र है। वहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा एवं मंदिर की गरिमा बनाए रखने के लिए मंदिर का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्याकरण आवश्यक है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने सरकार से अपील की कि इस लोकमहत्व के विषय पर संज्ञान लेते हुए शीतला देवी मंदिर में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने और जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जाए।