Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Minority Front Hosts Sneh Samvad in Lucknow Kiren Rijiju Emphasizes Unity and Inclusivity
अगर देश कमजोर हुआ तो यहां भी होंगे वेनेजुएला से हालात - रिजिजू

अगर देश कमजोर हुआ तो यहां भी होंगे वेनेजुएला से हालात - रिजिजू

संक्षेप:

Lucknow News - लखनऊ में भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा क्राइस्ट चर्च कॉलेज में स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं में भेदभाव न होने का दावा किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अल्पसंख्यकों के हित की सुरक्षा की बात की।

Jan 13, 2026 09:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

लखनऊ, विशेष संवाददाता। भाजपा प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की तरफ से मंगलवार को क्राइस्ट चर्च कॉलेज में स्नेह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि देश कमजोर नहीं होना चाहिए। देश तभी मजबूत होगा जब सभी साथ रहेंगे। कमजोर देश के नागरिकों की कोई पूछ नहीं होती। हमारी सरकार ने योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया है। रिजिजू ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विश्वास की नीति पर आगे चल रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने योजनाओं में कोई भेदभाव नहीं किया। सभी लोगों को योजनाओं का समान लाभ मिला।

सभी को एकजुट होकर रहना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में देश आगे बढ़ रहा है और उसकी वैश्विक छवि मजबूत हो रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने मुस्लिमों को बिरयानी का तेजपत्ता ही समझा। पकाते समय उनका इस्तेमाल किया और फिर बाहर फेंक दिया। अल्पसंख्यकों के हित भाजपा में ही सुरक्षित हैं। कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कोरी आदि उपस्थित रहे। प्रदेश भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस दौरान शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी व शिया धर्म गुरु मौलाना कौकब मुजतबा हुसैन, सुन्नी धर्म गुरु मौलाना अबरार अहमद, मौलाना जमाल अख्तर और मौलाना शरीफुल हसन भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;