ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसपा-बसपा से पूर्णरूपेण मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को लेकर बढ़े आगे: केशव

सपा-बसपा से पूर्णरूपेण मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को लेकर बढ़े आगे: केशव

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में 42 प्रतिशत मत मिले थे लेकिन हमें इन मतों के विस्तार के लिए जुटना है। यह भाजपा का शिखर नहीं...

सपा-बसपा से पूर्णरूपेण मुक्त उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को लेकर बढ़े आगे: केशव
लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊFri, 26 May 2017 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा को विधानसभा चुनाव में 42 प्रतिशत मत मिले थे लेकिन हमें इन मतों के विस्तार के लिए जुटना है। यह भाजपा का शिखर नहीं है। सपा-बसपा से पूर्ण रूप से मुक्त उत्तर प्रदेश का लक्ष्य लेकर काम करना है।

मौर्य गुरुवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर एक दिवसीय मीडिया कार्यशाला का शुभारम्भ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जो लोग अभी हमसे नहीं जुड़े हैं ऐसे सभी लोगों को भाजपा से जोड़ने का काम करना है। योगी सरकार गरीब, नौजवान किसान के कल्याण के लिए काम में जुटी है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने केन्द्र सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि मीडिया से समन्वय और संबंध जरूरी हैं। मीडिया के सदुपयोग से जनकल्याण के कार्य और योजनाएं जनता तक पहुंचती है।

उन्होंने कहा कि हमें मीडिया को भेजे जाने वाले विषय वस्तु का विशेष ध्यान देने चाहिए।राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि मीडिया के समक्ष विषय रखते हुए हमें पूरी तैयारी के साथ ही जाना चाहिए। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने प्रदेश मीडिया कार्यशाला के समापन सत्र में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती के 25 सितम्बर तक के कार्यक्रमों को महज कार्यक्रम के रूप में नहीं लेना चाहिए, बल्कि यह संगठन विस्तार की एक योजना है।

उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े व्यक्तियों का मीडिया से सम्पर्क और संवाद आत्मीय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब 30 लाख कार्यकर्ताओं के डाटा का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे है। 26 से 31 मई तक 652 नगर निकायों पर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के साथ ‘तीन साल बेमिसाल कार्यक्रम से हम जनता के बीच पहुंचेंगे। कार्यशाला का संयोजन प्रदेश मीडिया प्रभारी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने किया।कार्यशाला में प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, प्रदेश प्रवक्ता डा. मनोज मिश्र, डा. चन्द्रमोहन, नवीन श्रीवास्तव, हिमांशु दुबे, आलोक अवस्थी, शलभमणि त्रिपाठी, मनीष शुक्ला, राकेश त्रिपाठी, मनीष दीक्षित तथा संजय राय ने भी मार्गदर्शन दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें