ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊगोदावरी बनीं महिला मोर्चा की लखनऊ प्रभारी

गोदावरी बनीं महिला मोर्चा की लखनऊ प्रभारी

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई ने सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष...

गोदावरी बनीं महिला मोर्चा की लखनऊ प्रभारी
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 10 Nov 2018 08:42 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश इकाई ने सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त किए हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि मोर्चे की प्रदेश उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा लखनऊ महानगर व उन्नाव की प्रभारी बनाई गई हैं। अवध क्षेत्र के अन्य जिलों में प्रदेश मंत्री दिव्या पांडे बाराबंकी, प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वर्मा अंबेडकर नगर व फैजाबाद, प्रदेश मंत्री मीना पांडे श्रावस्ती, कार्यालय मंत्री कल्पना तिवारी सीतापुर, मीडिया प्रभारी सुनीता बंसल बलरामपुर, कार्यसमिति सदस्य रणजीत कौर हरदोई, कार्यसमिति सदस्य ऊषा मिश्रा रायबरेली, कार्यसमिति सदस्य बसंती सिंह बहराइच व कार्यसमिति सदस्य संतोष अस्थाना लखीमपुर की प्रभारी बनाई गई हैं। इसी तरह अन्य जिलों के भी प्रभारी बनाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें