ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊहमारे सामने बढ़ी हैं चुनौतियां और जिम्मेदारियां: दर्शना सिंह

हमारे सामने बढ़ी हैं चुनौतियां और जिम्मेदारियां: दर्शना सिंह

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। भारतीय जनता महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि अब हमारे सामने चुनौतियां व जिम्मेदारियां बढ़ गई है। हमारे सामने 2019 का लोकसभा चुनाव है।...

हमारे सामने बढ़ी हैं चुनौतियां और जिम्मेदारियां: दर्शना सिंह
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 16 Mar 2018 08:37 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने कहा कि अब हमारे सामने चुनौतियां व जिम्मेदारियां बढ़ गई है। हमारे सामने 2019 का लोकसभा चुनाव है। वर्ष 2014 में आप सभी के मेहनत की वजह से हम सभी को भारत को विश्व गुरु बनाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मिले। विदेशी में भारत की छवि सुधरी, उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा को मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर पर मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी कहते है कि जब तक महिलाओं का विकास नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं होगा और हमें महिलाओं के विकास की बात न करके महिलाओं के नेतृत्व में विकास करना है। दर्शना सिंह मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शुक्रवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर मोर्चे की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल, राष्ट्रीय महामंत्री कमलावती सिंह एवं क्षेत्रीय संगठन मंत्री ब्रज बहादुर भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रश्मि सिंह, सतोष स्थाना, इन्द्रवास सिंह, अनीता सिंह, सुनीता बंसल,कल्पना तिवारी, उर्विजा दीक्षित, ममता रावल, मधुवाला त्रिपाठी, सीता नेगी, विजय लक्ष्मी पाण्डेय, पुष्पा सिंह चौहान, रीता शास्त्री, निर्मला द्विवेदी, जया शुक्ला, सीमा स्वर्णकार, राज्यलक्ष्मी श्रीवास्तव, राधिका परिहार, रिति सिंह, बीना गुप्ता, नीलम बाला प्रजापती, विद्या अग्रवाल तथा पूनम सिंह समेत कई महिला कार्यकर्ताएं मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें