ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊदेश अंतरिक्ष में आने वाले हर खतरे के खिलाफ पूरी तरह तैयार: महेन्द्र

देश अंतरिक्ष में आने वाले हर खतरे के खिलाफ पूरी तरह तैयार: महेन्द्र

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मिशन शक्ति की सफलता से अंतरिक्ष में भी भारत के महाशक्ति बनने पर देश के वैज्ञानिकों के साथ...

देश अंतरिक्ष में आने वाले हर खतरे के खिलाफ पूरी तरह तैयार: महेन्द्र
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 27 Mar 2019 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मिशन शक्ति की सफलता से अंतरिक्ष में भी भारत के महाशक्ति बनने पर देश के वैज्ञानिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और देश की जनता को बधाई दी। भारत अंतरिक्ष में आने वाले हर खतरे के विरुद्ध अब पूरी तरह से तैयार है। डा. पाण्डेय ने कहा कि अब अगर कोई दुश्मन देश अंतरिक्ष से सेटलाइट के जरिए भारत पर नजर रख रहा है या जासूसी कर रहा होगा तो भारत उसका मुंह तोड़ जबाव देने में सक्षम है। भारत की यह उपलब्धि उतनी ही बड़ी है जितना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अगुवाई में हुआ परमाणु परीक्षण था। पोखरण परीक्षण के समय भी दुनिया के किसी भी देश को परीक्षण की खबर नहीं थी और आज भी बिल्कुल ऐसा ही हुआ है। हमने एक लो ऑर्बिट सैटेलाइट को मार गिराया है। भारत आज अंतरिक्ष में भी विश्व की चौथी शक्ति बना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें