ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊमुलायम ने जनभवनाओं के अनुरूप की मोदी की प्रशंसा: महेन्द्र नाथ पाण्डेय

मुलायम ने जनभवनाओं के अनुरूप की मोदी की प्रशंसा: महेन्द्र नाथ पाण्डेय

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा आज लोकसभा में प्रधानमंत्री माननीय...

मुलायम ने जनभवनाओं के अनुरूप की मोदी की प्रशंसा: महेन्द्र नाथ पाण्डेय
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊWed, 13 Feb 2019 08:53 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा आज लोकसभा में प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा और उनको फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखने की शुभकामना दिए जाने का स्वागत किया है। डा. पाण्डेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव जनमानस की भावनाओं को समझने वाले नेता है। देश की जनता के बीच नरेन्द्र मोदी की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता को भली-भांति मुलायम सिंह भी समझते हैं। इसीलिए उन्होंने जनता के मन की बात को आज अपने माध्यम से पूरे देश के सामने कहा। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मुलायम सिंह यादव बड़े कद के नेता हैं। आज उनके इस वक्तव्य ने उनका कद और भी बड़ा किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें