ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊसरकारों ने अटल जी के विचारों को दफन करने का कुचक्र रचा: डा. मसूद

सरकारों ने अटल जी के विचारों को दफन करने का कुचक्र रचा: डा. मसूद

राष्ट्रय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के साथ संपूर्ण देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हैं। आरोप लगाया है कि वर्तमान में केंद्र के साथ ही...

सरकारों ने अटल जी के विचारों को दफन करने का कुचक्र रचा: डा. मसूद
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 20 Aug 2018 06:57 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद अहमद ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के साथ संपूर्ण देशवासियों की भावनाएं जुड़ी हैं। आरोप लगाया है कि वर्तमान में केंद्र के साथ ही राज्यों की भाजपा सरकारें अटल जी के विचारों को दफन करने का कुचक्र रचा है।

डा. मसूद ने कहा है कि अटल जी का व्यक्तित्व सबका-साथ और सबका-विकास की भावना के अनुरूप था। आज की सरकारें हिंदू-मुसलमान, श्मशान-कब्रिस्तान, मंदिर-मसजिद के साथ ही भाई-भाई के बीच दीवार खड़ी करने की राग अलापती हैं। ये सरकारें सबका-साथ सबका-विकास का ढोंग कर रही हैं। समाज का निर्बल वर्ग दो जून की रोटी के लिए परेशान है और केंद्र व प्रदेशों की सरकारें बड़े पूंजीपतियों का हित साधने में लगी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की दृष्टि से जनता को गुमराह करने की नई नई नीतियां और योजनाएं लाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें