ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के गले नहीं उतरा-सपा

भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के गले नहीं उतरा-सपा

विशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालय समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया है वह जनता के गले नहीं उतरा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता...

भाजपा सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता के गले नहीं उतरा-सपा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊFri, 07 Jul 2017 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

विशेष संवाददाता- राज्य मुख्यालय समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे होने पर जो रिपोर्ट कार्ड सामने आया है वह जनता के गले नहीं उतरा है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि इस रिपोर्ट कार्ड में भाजपा की एक भी मौलिक विकास योजना या जनहित के किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी तक नहीं मिली। उन्होंने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार तीन साल में अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर सकी। दोनों सरकारों की विफलताओं के रिपोर्ट कार्ड से जनता अवश्य परिचित है। लोकशाही में सरकारें पांच वर्ष तक जनता को अंधेरी सुरंग के रास्ते से चलते रहने को बाध्य नहीं कर सकती है। श्री चौधरी ने कहा है कि भाजपा की केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनों जगह सरकारें हैं। प्रधानमंत्री के कथनानुसार अब प्रगति का डबल इंजन भी लग गया है। ऐसे में इन सरकारों ने क्या-क्या वादे किए थे और उन पर कितना अमल अभी तक हुआ यह जानना तब और भी आवश्यक है जब मुख्यमंत्री ने श्री अखिलेश यादव की सरकार के पांच वर्ष में किए गए विकास कार्यों का ब्यौरा तलब किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा अपने संकल्प पत्र के एक पन्ने का एक काम भी शुरू नही कर सकी। यही नहीं, भाजपा शासित राज्यों में भी श्री अखिलेश यादव के बराबर विकास कार्य नहीं हो सके। उचित होता अगर भाजपा की राज्य सरकार श्री यादव के समय हुए विकास कार्य उतनी ही लागत और समय में खुद करने का साहस दिखाती।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें