ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊभाजपा ने कहा, राजबब्बर बुद्धिहीन राजनेता

भाजपा ने कहा, राजबब्बर बुद्धिहीन राजनेता

राज्य मुख्यालय। भारतीय जनता पार्टी ने आरएसएस को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बयान तीखी आलोचना की है। पार्टी ने कांग्रेस नेता को बुद्धिहीन राजनेता बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता...

भाजपा ने कहा, राजबब्बर बुद्धिहीन राजनेता
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 09 Jul 2017 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य मुख्यालय। भारतीय जनता पार्टी ने आरएसएस को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के बयान तीखी आलोचना की है। पार्टी ने कांग्रेस नेता को बुद्धिहीन राजनेता बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा मनोज मिश्र ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर बयान के लिए राजबब्बर माफी मांगे। डा. मिश्र ने बताया कि संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है। उसके स्वयं सेवक त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति है। जन सेवा और राष्ट्र सेवा संघ का मूल मंत्र है। संघ की प्रेरणा राष्ट्रवाद है। बांटो और राज करों की नीति तो कांग्रेस की है। उ‌न्होंने बताया कि हाफ पैण्ट वालों का दिमाग हाफ नहीं है। बिना दिमाग का व्यक्ति ही संघ और स्वयंसेवकों के बारे में बेसिर पैर की बात कर सकता है। डा. मिश्र ने बताया कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष इतना हल्का व्यक्ति है कि कुछ भी बोल सकता है। प्रदेश में खण्डहर होती कांग्रेस के बारे में उनकी राय कोई नहीं जानता है। राजबब्बर बुद्धिहीन राजनेता है और जब तब वो इसका सार्वजनिक प्रदर्शन भी करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजबब्बर को अब सन्यास ले लेना चाहिए। प्रदेश में उनकी कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने राजबब्बर से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग भी की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें