ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊकोर ग्रुप की बैठक में उपचुनावों और नामित पार्षदों पर चर्चा

कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनावों और नामित पार्षदों पर चर्चा

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। सरकार और संगठन के कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश...

कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनावों और नामित पार्षदों पर चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSun, 15 Sep 2019 10:45 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। सरकार और संगठन के कोर ग्रुप की बैठक में उपचुनावों की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की मौजूदगी में हुई इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी शामिल थे। बैठक में मुख्यमंत्री के सोमवार को मऊ, कानपुर और बाराबंकी के दौरे के बारे में भी चर्चा हुई। इन तीनों जिलों की घोसी, गोविंदनगर व जैदपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। मुख्यमंत्री उपचुनाव के मद्देनजर इन विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए कई अहम घोषणाएं कर सकते हैं। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ इन घोषणाओं पर भी विचार किया। बैठक में 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर संगठन ने कार्यकर्ताओं से मिल रहे फीडबैक पर भी विचार किया गया। इसके अलावा नगर निकाय में नामित पार्षदों, बोर्डों और आयोग में खाली नामित पदों पर पार्टीजनों को स्थान देने पर भी बैठक में चर्चा हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें