भाजपा ने ‘प्रश्न प्रदेश’ को ‘उत्तर प्रदेश’ बनाया: पंकज
Lucknow News - भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस यूपी के राज्य मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी ध्वज फहराया और पार्टी की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने यूपी को विकास के पथ पर अग्रसर किया है।

-भाजपा का 47वां स्थापना दिवस राज्य मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया -प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फहराया पार्टी का ध्वजलखनऊ, विशेष संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा है कि एक समय था जब यह प्रदेश “प्रश्न प्रदेश” बनकर रह गया था। उस समय यहां हर तरफ प्रश्न ही प्रश्न थे। उस दौर में प्रदेश के सामने कानून-व्यवस्था का प्रश्न था, बहन-बेटियों की सुरक्षा का प्रश्न था, युवाओं के रोजगार और नौकरी का प्रश्न था, सड़क, बिजली और बुनियादी सुविधाओं का प्रश्न था, विकास और जनकल्याण का प्रश्न था, भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद का प्रश्न था, तुष्टीकरण की राजनीति का प्रश्न था।वह
भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।भाजपा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के राज्य मुख्यालय पर पार्टी ध्वज फहराया। इस मौके पार्टीजनों ने विचारधारा, संगठन शक्ति और विजय अभियान को बरकरार रखने का संकल्प लिया।पंकज चौधरी ने कहा कि यह कहना गर्व का विषय है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारों ने इस ‘प्रश्न प्रदेश’ को ‘उत्तर प्रदेश’ बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया है। जो प्रदेश कभी बीमारू राज्य कहा जाता था, आज वही उत्तर प्रदेश देश के विकास का इंजन बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि जब देश आपातकाल की पीड़ा, लोकतंत्र पर हुए हमलों और निराशा के वातावरण से उबर रहा था, तब करोड़ों राष्ट्रभक्तों के संकल्प से भाजपा का उदय हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा की चार दशक से अधिक की यह यात्रा संघर्ष, तपस्या, त्याग और बलिदान की यात्रा रही है। इस यात्रा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। उनके नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का मंत्र आज देश की नीति और नीयत दोनों का आधार बन चुका है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से धारा-370 की विदाई, अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण, वक्फ कानून में बदलाव तथा अंत्योदय के संकल्प के साथ गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव पहुंचाना-ये सभी भाजपा की कथनी और करनी की एकरूपता के प्रमाण हैं।भाजपा सिर्फ दल नहीं, सशक्त विचारधारा: धर्मपालप्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएँ दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि विचार, समर्पण और राष्ट्रसेवा की भावना से प्रेरित कार्यकर्ताओं के निरंतर परिश्रम ने भाजपा के संगठन को सशक्त और व्यापक बनाया है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सशक्त विचारधारा है, जो ‘राष्ट्र प्रथम‘ के सिद्धांत के साथ समाज, देश और विश्व के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।इनकी रही मौजूदगीइस अवसर पर पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री डा. महेन्द्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह, बृजबहादुर, मानवेन्द्र सिंह, त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अनूप गुप्ता, संजय राय, सुभाष यदुवंश, राम प्रताप सिंह चौहान, महापौर सुषमा खर्कवाल, प्रदेश मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


