Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsBJP Celebrates 150 Years of Vande Mataram with Nationwide Festivities
वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाएगी भाजपा

वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाएगी भाजपा

संक्षेप: Lucknow News - -भूपेंद्र चौधरी सहित पार्टी नेता आज 18 महानगरों में बताएंगे कार्यक्रम की

Tue, 4 Nov 2025 07:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share Share
Follow Us on

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में भव्य उत्सव आयोजित करेगी। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर भी व्यापक जनभागीदारी वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसे लेकर आगामी सात नवंबर को पार्टी कार्यक्रम करेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी द्वारा बुधवार को प्रदेश के 18 महानगरों में एक साथ प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, उद्देश्य एवं राष्ट्रगीत के माध्यम से जनजागरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ स्थित पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। वहीं अन्य महानगरों में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, सांसद, विधायक एवं संगठन के प्रमुख नेता पत्रकार वार्ताओं के माध्यम से अभियान की जानकारी देंगे। पार्टी का लक्ष्य है कि हर नागरिक ‘वंदे मातरम’ के संदेश को आत्मसात करे और देशभक्ति की भावना को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाए। उन्होंने बताया कि बुधवार को प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, मेरठ, आगरा, झांसी, फिरोजाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, सहारनपुर, अयोध्या, बरेली, गाजियाबाद, नोएडा सहित अन्य स्थानों पर पार्टी द्वारा पत्रकार वार्ता आयोजित की जाएंगी।