ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआपराधिक दोष से भाजपा सरकार बच नहीं सकती : सपा

आपराधिक दोष से भाजपा सरकार बच नहीं सकती : सपा

समाजवादी पार्टी का कहना है कि देवरिया में महिला संरक्षण गृह में यौनाचार की घटना बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। इसके आपराधिक दोष से भाजपा सरकार बच नहीं सकती। छोटी-छोटी कार्यवाही और जांच के नाटक से...

आपराधिक दोष से भाजपा सरकार बच नहीं सकती : सपा
विशेष संवाददाता,लखनऊMon, 06 Aug 2018 08:56 PM
ऐप पर पढ़ें

समाजवादी पार्टी का कहना है कि देवरिया में महिला संरक्षण गृह में यौनाचार की घटना बहुत ही शर्मनाक और निंदनीय है। इसके आपराधिक दोष से भाजपा सरकार बच नहीं सकती। छोटी-छोटी कार्यवाही और जांच के नाटक से इतने बड़े अपराध पर पर्दा नहीं डाला जा सकता है। बड़े अफसरों को पता था कि नारी संरक्षण गृह अवैध रूप से चल रहा है, पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।

 सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने अपने बयान में कहा कि देवरिया की घटना बिहार के मुजफ्फरपुर से  भयानक है। प्रदेश के 16 महीनों में यदि कोई सर्वाधिक पीडि़त शोषित व अपमानित हुआ है तो वह प्रदेश की महिलाएं और बच्चियां हैं। इनकी इज्जत व सम्मान सुरक्षित नहीं है। जहां बच्चियां लाजवश आत्महत्या कर रही हों और स्कूल कालेज पढ़ने नहीं जा पा रही हो वहां सरकार द्वारा उन्हें सुरक्षा न दे पाना अक्षम्य अपराध है।

श्री चौधरी ने कहा कि सीएम का घटना की जांच कराने की घोषणा केवल दिखावे की नौटंकी है। कितने शर्म की बात है कि जिले का डीएम नारी संरक्षण गृह में जाकर जांच करने में अपने को असहाय पाता है। इससे लगता है कि शासन सत्ता से उन पर दबाव रहा होगा। सूरज अस्त होते ही लड़कियों को बड़ी गाडि़यों में बिठाकर सफेद अय्याशों के साथ भेज दिया जाता था। उन्हें मुंह खोलने  पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। भाजपा सरकार की केवल दो उपलब्धि हैं पहली भाषण व बयानबाजी और दूसरी भ्रष्टाचार व यौनाचार में बढ़ोतरी। भाजपा को इसकी कीमत चुकानी होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें