सपा पर खूब बरसे योगी, बोले-महिला आरक्षण रोकना नारी शक्ति का अपमान, वोट से मिलेगा जवाब

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

 राजधानी लखनऊ में बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ जो विश्वासघात विपक्ष ने किया है उसका जवाब देश की करोड़ों महिलाएं वोट की ताकत से देंगी। योगी ने कहा कि महिला आरक्षण रोकना नारी शक्ति का अपमान है।

सपा पर खूब बरसे योगी, बोले-महिला आरक्षण रोकना नारी शक्ति का अपमान, वोट से मिलेगा जवाब

UP News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को जोरदार हमला बोला। बीजेपी प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने एक साथ मंच साझा करते हुए विपक्ष को आड़े हाथों लिया और कहा कि महिलाओं के साथ जो विश्वासघात विपक्ष ने किया है उसका जवाब देश की करोड़ों महिलाएं वोट की ताकत से देंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण पर विपक्ष की सोच कुत्सित है और उन्होंने देश की आधी आबादी का हक छीनने का काम किया है। योगी ने कहा कि महिला आरक्षण रोकना नारी शक्ति का अपमान है।

उन्होंने संसद में विपक्षी दलों के आचरण की तुलना द्रौपदी के चीरहरण से करते हुए कहा कि यह नारी शक्ति का घोर अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने मिलकर इस ऐतिहासिक बिल को साजिश के तहत रोका जो उनकी नारी विरोधी मानसिकता को उजागर करता है।योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और उज्ज्वला योजना, शौचालय निर्माण तथा आवास जैसी योजनाओं के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाया है। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने समाजवादी पार्टी पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि सपा हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है और यही उसकी असली पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा मुस्लिम बहनों के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण की मांग करती है जो न केवल असंवैधानिक है बल्कि देश की एकता के लिए भी खतरनाक है।

ऐसी मांगें केवल वोट बैंक की राजनीति

उन्होंने स्पष्ट कहा कि भारत का संविधान किसी को भी धर्म के आधार पर आरक्षण देने की अनुमति नहीं देता और ऐसी मांगें केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए की जाती हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पारित यह कानून देश की करोड़ों महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। लेकिन जिस दिन यह अधिनियम पारित हुआ उस दिन विपक्ष ने महिलाओं की भावनाओं पर पानी फेरते हुए उस गौरवशाली दिन को काला दिन बना दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के इस रवैये से देश की महिलाएं गहरी आहत हैं और इसी के विरोध में वे लगातार सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि देश की महिलाएं अब चुप बैठने वाली नहीं हैं और आने वाले चुनावों में वोट की ताकत से विपक्ष को करारा सबक सिखाएंगी।

Deep Pandey

लेखक के बारे में

Deep Pandey

दीप नरायन पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में पिछले आठ सालों से यूपी की खबरें करते हैं। डिजिटल, टीवी और प्रिंट जर्नलिज्म में 15 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले दीप नरायन पांडेय वरिष्ठ पत्रकार हैं। दीप अब डिजिटल मीडिया के जाने माने नाम बन गए हैं। दीप हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को बेहतर समझते हैं। यूपी की राजनीति के साथ क्राइम की खबरों पर अच्छी पकड़ है। सामाजिक, इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन, शिक्षा और हेल्थ पर भी लिखते हैं। दीप पाठकों की पसंद को समझने और उसी तरह से न्पूज प्रस्तुत करने में माहिर हैं। दीप सरल भाषा में खबरों को पाठकों तक पहुंचाते हैं। खबर लिखने के अलावा साहित्य पढ़ने-लिखने में भी रुचि रखते हैं। मास कम्युनिकेशन में बीए और एमए दीप नरायन पांडेय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गोंडा के रहने वाले हैं। दीप ने पत्रकारिता की शुरुवात लखनऊ से की। टीवी चैनल से करियर का आगाज करने वाले दीप इसके बाद प्रिंट अमर उजाला लखनऊ में भी रहे। हिन्दुस्तान प्रिंट में वाराणसी, गोरखपुर, फिर लखनऊ में कार्य के दौरान विभिन्न जिलों के डेस्क इंचार्ज रहे हैं। यूपी विधानसभा चुनाव 2012, 2017, 2022, लोकसभा चुनाव, पंचायत चुनावों के दौरान बेहतर कवरेज कर चुके हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।