ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी की कानून व्यवस्था में दिखने लगा है परिवर्तन: भाजपा

यूपी की कानून व्यवस्था में दिखने लगा है परिवर्तन: भाजपा

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशों से महज पांच महीने के भीतर यूपी की कानून-व्यवस्था में बड़ा...

यूपी की कानून व्यवस्था में दिखने लगा है परिवर्तन: भाजपा
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 09 Sep 2017 08:21 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोशिशों से महज पांच महीने के भीतर यूपी की कानून-व्यवस्था में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। कुख्यात अपराधी या तो जेल भेजे जा रहे हैं या फिर पुलिस मुठभेड़ में मार गिराए जा रहे हैं। पिछले पांच महीने के दौरान मुठभेड़ों में कई खूंखार अपराधी मारे जा चुके हैं। वहीं पचास से ज्यादा गोली लगने के बाद पुलिस की गिरफ्त में हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने मुठभेड़ में शामिल रहे यूपी के बहादुर पुलिस के जवानों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इच्छाशक्ति का ही नतीजा है कि पुलिस के जवानों का मनोबल बढ़ा है। अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं। प्रदेश भर में अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई दिखने लगी है। पिछली सरकारों के दौरान गुंडों और अपराधियों को सत्ता का संरक्षण मिला हुआ था और इसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें