ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊयूपी के रामनाथ कोविंद सबसे ज्यादा मतो से जीतने वाले होंगे राष्ट्रपति: केशव

यूपी के रामनाथ कोविंद सबसे ज्यादा मतो से जीतने वाले होंगे राष्ट्रपति: केशव

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान के बाद प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूपी के एक गरीब परिवार...

यूपी के रामनाथ कोविंद सबसे ज्यादा मतो से जीतने वाले होंगे राष्ट्रपति: केशव
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 17 Jul 2017 09:29 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालयभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान के बाद प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यूपी के एक गरीब परिवार में जन्मे रामनाथ कोविंद सबसे ज्यादा मतों से जीतकर अगले राष्ट्रपति बनेंगे।उन्होंने कहा कि यह श्रेय भाजपा के यशस्वी नेतृत्व को जाता है और हम सब हृदय से पार्टी नेतृत्व को आभार व्यक्त करते हैं। नेतृत्व ने भारत के सर्वोच्च संवैधानिक राष्ट्रपति पद के लिए यूपी से प्रत्याशी बना कर हमारा गौरव बढ़ाने का काम किया है।बॉक्सएम. वेंकैया नायडू को बधाई केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय शहरी विकास और सूचना प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू को उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का प्रत्याशी घोषित करने पर प्रदेश भाजपा ने हार्दिक बधाई दी है। बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश महामंत्री (सगंठन) सुनील बंसल प्रमुख हैं। उन्होंने किसान परिवार में जन्मे और संगठन के कई पदों पर काम कर चुके व दो बार राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे एम. वेंकैया नायडू को प्रत्याशी बनाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें