ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊआज होंगे 274 मंडलों में भाजपा के जनकल्याण सम्मेलन

आज होंगे 274 मंडलों में भाजपा के जनकल्याण सम्मेलन

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे जन कल्याण सम्मेलनों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। सम्मेलन में केन्द्र...

आज होंगे 274 मंडलों में भाजपा के जनकल्याण सम्मेलन
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊTue, 27 Jun 2017 09:02 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रमुख संवाददाता / राज्य मुख्यालय। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित किये जा रहे जन कल्याण सम्मेलनों में बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। सम्मेलन में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों एवं परिवारों ने बड़ी संख्या में सम्मलित होकर योगी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को सराहा है। प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने बताया कि बुधवार को भाजपा प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के 274 मण्डलों में जनकल्याण सम्मेलनों का आयोजन करेगी। वह स्वयं जालौन में आयोजित जनकल्याण सम्मेलन में रहेंगे। इसके अलावा नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर में , केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रताप शुक्ला सिद्धार्थनगर, प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई झांसी, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर सुलतानपुर, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया रामपुर, सांसद कमलेश पासवान देवरिया, प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल अमेठी, प्रदेश प्रवक्ता डा. चन्द्रमोहन अमरोहा, सांसद राजेश पाण्डेय कुशीनगर, सांसद रविन्द्र कुशवाहा देवरिया व क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिव कुमार पाठक गोरखपुर में रहेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें