लूलू मॉल के पास रेस्टोरेंट में मारपीट, चार युवकों को पीटा, 2500 रुपये भी गिरे
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक बिरयानी रेस्टोरेंट में ग्राहकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक और उसके साथियों ने उन्हें गाली देकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू की है।

लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में लूलू माॉल के पास एक बिरयानी रेस्टोरेंट में शनिवार देर रात ग्राहकों से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक और उसके 10-12 साथियों ने गाली-गलौज कर उन्हें बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ितों ने 112 पर सूचना देकर पुलिस बुलाई। थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, जितेन्द्र कुमार, अमित राम, संतोष वर्मा व रंजीत पटेल शनिवार रात करीब 11 बजे लूलू मॉल के पास घूमने गए थे। लौटते समय सभी 'आलम मुरादाबादी हैदराबादी चिकन बिरयानी' रेस्टोरेंट में खाना खाने रुके।
आरोप है कि इसी दौरान रेस्टोरेंट मालिक मुजाहिदुल इस्लाम 10-12 लोगों के साथ वहां पहुंचा और बोला तुम लोग यहां से निकलो, हमारे मित्र आए हैं, वो बैठकर खाएंगे-पिएंगे।जब युवकों ने इसका कारण पूछा तो मालिक और उसके साथी गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।पीड़ितों ने बताया कि मारपीट में उन्हें काफी चोटें आईं। किसी तरह जान बचाकर वे वहां से भागे और कुछ दूरी पर जाकर 112 नंबर डायल किया।जिसके पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित जितेन्द्र कुमार ने बाद में अपना मेडिकल भी कराया। तबीयत में सुधार होने पर सोमवार 22 जून को सुशांत गोल्फ सिटी थाने में तहरीर दी। पीड़ित धर्मराज वर्मा निवासी ग्राम सतरही, थाना सम्मनपुर, अंबेडकरनगर ने तहरीर में बताया कि मारपीट के दौरान उसके 25सौ रुपये भी रेस्टोरेंट में ही गिर गए। पीड़ितों ने मामले की शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है।पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


