बिरसा मुंडा ने अंधविश्वास व कुरीतियों को दूर करने का काम किया
Lucknow News - लखनऊ, संवाददाता। बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, धर्म रक्षक, समाज सुधारक, लोक नायक, लोक

लखनऊ, संवाददाता। बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, धर्म रक्षक, समाज सुधारक, लोक नायक, लोक चिकित्सक होने के साथ मातृभाषा के पोषक थे। वह जनजातीय के अग्रदूत थे। सरोजनीनगर, गौरा रोड स्थित गौतम बुद्ध डिग्री कालेज में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय जन जातीय गौरव राष्ट्रीय सेमिनार में यह बात डॉ ज्ञान प्रकाश पटेल चेयर रिसर्च फेलो, बिरसा मुंडा चेयर आईजीएनटीयू ने कही। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने समाज को एकजुट करने के अलावा महिला सशक्तीकरण और जन जातीय समुदाय के अंधविश्वास और उनकी कुरीतियों को दूर करने का काम किया। सेमिनार में बिरसा मुंडा पर शोध करने वाले अनेक शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र पढ़े।
उत्कृष्ट शोध पत्र के लिए शोधार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि बिरसा मुंडा एक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक थे। उन्होंने ब्रिटिश राज के विरुद्ध मुंडा विद्रोह का नेतृत्व किया और ‘धरती आबा (पृथ्वी के पिता) के रूप में पूजे जाते हैं। उन्होंने आदिवासी भूमि अधिकारों की रक्षा की। इसके साथ ही कालेज के प्रबंधक सोमिल कुशवाहा, महिला डिग्री कालेज की सहायक प्रोफेसर डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, प्रधानाचार्या डॉ. रश्मि शर्मा, गिरी इंस्टिट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज के सहायक प्रोफेसर डॉ केएस राव, डॉ. सुमन गुप्ता, डॉ. अपर्णा मिश्रा, एके श्रीवास्तव ने भी अपने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




