ट्रेंडिंग न्यूज़

बिरजू महाराज

अपने जन्मदिन पर शहर को कथकाचार्य का तोहफा

बिरजू महाराज
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊMon, 05 Feb 2018 08:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अपने जन्मदिन पर शहर को कथकाचार्य का तोहफा

-आज से दो दिन लखनऊ में रहेंगे कथक गुरु पं. बिरजू महाराज

-बली प्रेक्षागृह व कालिका बिन्दादीन ड्योढ़ी पर होंगे उनके 80वें जन्मदिन के कार्यक्रम

लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता

जन्मदिन पर तोहफे लेने का रिवाज है लेकिन कुछ शख्सियतें ऐसी होती हैं जो सिर्फ बांटने में यकीन रखती हैं। पूरा जीवन उन्होंने हुनर बांटा और अब भी सारे जहां में खुशियां बांट रहे हैं...बात हो रही है कला के चलते-फिरते विश्वविद्यालय पं. बिरजू महाराज की।

वह अपने 80वें जन्मदिन पर अपने शहर को सुहानी शाम और सुनहरी सुबह का तोहफा देने आ रहे हैं। पं. बिरजू महाराज का जन्मदिन 4 फरवरी को होता है। जीवन के 81वें वसंत में प्रवेश कर चुके पं. बिरजू महाराज ने दो दिन दिल्ली में अपने जन्मदिन के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अब मंगलवार को वह लखनऊ पहुंच रहे हैं। यहां दो दिनों तक उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होने हैं, साथ ही पं. बिरजू महाराज अपने पूर्वजों की देहरी यानी कालिका बिन्दादीन ड्योढ़ी पर हाजिरी भी लगाएंगे। मंगलवार की शाम राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में उनके जन्मदिन का कार्यक्रम होगा और बुधवार की सुबह बिन्दादीन ड्योढ़ी पर महफिल सजेगी। पं. बिरजू महाराज को अपनी साधना अर्पित करने के लिए दोनों कार्यक्रमों में कई कलाकार भी कथक प्रस्तुतियां देंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें