Lucknow News: जानकीपुरम डीपीएस के पास महिला की बाली लूटी

हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी के कान की

Lucknow News: जानकीपुरम डीपीएस के पास महिला की बाली लूटी

Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। जानकीपुरम में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी की पत्नी के कान की सोने की बाली लूट ली। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने जानकीपुरम थाने में शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी है।जानकीपुरम विस्तार सेक्टर-छह निवासी कारोबारी अजय कुमार यादव की पत्नी प्रभावती और बच्चों संग रहते हैं। अजय के मुताबिक, रोजाना की तरह उनकी पत्नी प्रभावती रविवार शाम छह बजे पड़ोसी रंजू वर्मा के साथ डीपीएस स्कूल के पीछे वाली सड़क पर टहल रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने प्रभावती के कान की सोने की बाली लूट ली।

पीड़िता के शोर मचाने पर बदमाश बाइक से फरार हो गए। जानकीपुरम इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरों की तलाश की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsलखनऊLucknow News: जानकीपुरम डीपीएस के पास महिला की बाली लूटी