टेलीग्राम ग्रुप का एडमिन था जैसलमेर को राजूराम : एडीजी कानून-व्यवस्था
Lucknow News - नोट : बिजनौर से जारी प्रमुख खबरों के साथ पैकेज करें। ------ लखनऊ,

नोट : बिजनौर से जारी प्रमुख खबरों के साथ पैकेज करें। ------लखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश में गहरी साजिश के तहत बिजनौर में चार मार्च को पिकअप वाहन में आगजनी के मामले में एक और आरोपी जैसलमेर (राजस्थान) निवासी राजूराम गोदारा को भी गिरफ्तार किया गया है। एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश का कहना है कि राजूराम गिरोह का सक्रिय सदस्य है और वही टेलीग्राम में बनाए गए ग्रुप का एडमिन भी था।बिजनौर पुलिस ने जिस दिन वाहन को आग लगाने के आरोपी अबूजर को गिरफ्तार किया था, उसी दिन संदिग्ध आतंकी साकिब अहमद ने राजूराम और अन्य आरोपी जैद को काल की थी।
एटीएस संदिग्ध आतंकी साकिब को गिरफ्तार कर चुकी है। एडीजी का कहना है कि पूरे मामले में और गहनता से जांच कराई जा रही है। पुलिस को टेलीग्राम ग्रुप के जरिए ही गिरोह से जुड़े सदस्यों की जानकारी मिली थी। टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ही गिरोह देशविरोधी गतिविधियों, समुदाय विशेष के वाहनों में आगजनी और रेलवे ट्रैक व अन्य स्थानों पर क्षति पहुंचाने की जानकारियां साझा की जाती थीं।-----हथियारों के वीडियो मामले में एक और गिरफ्तारएडीजी कानून-व्यवस्था ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वायरल वीडियो प्रकरण में बिजनौर पुलिस ने एक और आरोपी समीर उर्फ रुहान को गिरफ्तार किया है। इस मामले में बिजनौर के थाना नागल में दर्ज मुकदमे में पुलिस पहले दो अन्य आरोपितों उवैद मलिक व जलाल को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में विदेश में रह रहे तीन अन्य आरोपितों आकिब, फैजल व आजाद के विरुद्ध लुक आउट नोटिस जारी कराए जा चुके हैं। समीर ने पूछताछ में बताया कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से फैजुल व आकिब से हुई थी, जिन्होंने उसे रकम का प्रलोभन देकर जाति विशेष के वाहनों में आगजनी के लिए उकसाया था। समीर के मोबाइल से हथियार की फोटो भी मिली है। आकिब ने यह हथियार उस तक पहुंचाने की बात कही थी। मामले में और गहनता से जांच कराई जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


