स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर नियामक आयोग से हस्तक्षेप की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेशभर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर

स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर नियामक आयोग से हस्तक्षेप की मांग

लखनऊ, विशेष संवाददाता। प्रदेशभर में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर को लेकर व्यापक स्तर पर विरोध प्रदर्शन जारी है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस नई व्यवस्था से उन्हें आर्थिक और तकनीकी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ता परिषद के चेयरमैन एवं राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने नियामक आयोग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने उपभोक्ता परिषद द्वारा दाखिल लोक महत्व प्रस्ताव पर शीघ्र सुनवाई और प्रभावी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता परिषद बुधवार को पुनः नियामक आयोग पहुंचकर इस मुद्दे पर विस्तृत पक्ष रखेगा और उपभोक्ताओं के हित में ठोस निर्णय की मांग करेगा।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।