ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश लखनऊप्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू कराने के लिए चलेगा बड़ा अभियान

प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू कराने के लिए चलेगा बड़ा अभियान

लखनऊ प्रमुख संवाददाता एकल प्रयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू कराने के लिए बड़े...

प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू कराने के लिए चलेगा बड़ा अभियान
हिन्दुस्तान टीम,लखनऊSat, 25 Jun 2022 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लखनऊ प्रमुख संवाददाता

एकल प्रयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लागू कराने के लिए बड़े स्तर पर जन जागरूकता केलिए ‘रेस अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को अपन नगर आयुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई। नगर निगम में आयोजित इस बैठक में अभियान चलाने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

इस माह की 29 तारीख से तीन जुलाई तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह ने बताया कि इस दौरान सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डों, मंडियों, रेलवे लाइन-रेलवे स्टेशन, दफ्तरों, शैक्षिक संस्थानों, नदी के तटों पर जनसहयोग से प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया जाएगा। इसके बाद इसे रीसाइकिल के लिए भेजा जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इसमें सफाई कर्मियों, एनसीसी कैडटों, राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड, नागरिक संगठनों, एनजीओ, छात्रों का सहयोग लिया जाएगा। तीन जुलाई को ‘अन्तरराष्ट्रीय कैरीबैग मुक्त दिवस का आयोजन किया जाएगा।

प्लास्टिक से तौबा-

29 जून को ‘माई प्लास्टिक फ्री लाइफ के अन्तर्गत रेस कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सार्वजनिक स्थलों पर शपथ दिलाई जाएगी

30 जून को व्यापक अभियान चलेगा, इको मेला लगेगा। सार्वजनिक स्थलों पर ‘प्लास्टिक की कहानी नामक जागरूकता आयोजन

02 जुलाई को ‘घाट है तो ठाठ है अभियान होगा। नदी के तटबंधों पर सफाई, झोला और प्लास्टिक बैंक की स्थापना

03 जुलाई को ‘स्वच्छता से सम्मान के क्रम में ‘यूपी प्लास्टिक कॉन्क्लेव 2022 का आयोजन किया जाएगा

04 जुलाई को ‘प्लास्टिक मुक्त जोन अभियान में सार्वजनिक स्थलों पर बर्तन बैंक, प्लास्टिक बैंक और झोला बैंक की स्थापना

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें