Lucknow News: बीकेटी में नकली दवा के धंधे का भंड़ाफोड़, एक गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

Lucknow News: -पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त कार्रवाई -ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर बेची जा रही

Lucknow News: बीकेटी में नकली दवा के धंधे का भंड़ाफोड़, एक गिरफ्तार

Lucknow News: राजधानी में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। बीकेटी पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किसान पथ से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार की गई। 2157 बोतल संदिग्ध और नकली दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश की जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से प्रदेशभर में नकली और अधोमानक दवाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। 16 जुलाई को मिली गोपनीय सूचना पर बीकेटी पुलिस ने किसान पथ स्थित मामपुर खड़ंजा मार्ग पर ओमनी वैन (यूपी-32 बीडब्ल्यू-7091) को रोककर तलाशी ली। वाहन से बड़ी मात्रा में दवाएं मिलीं। लेकिन चालक कोई वैध औषधि लाइसेंस या बिल-वाउचर नहीं दिखा सका। इसके बाद मौके पर पहुंचे ड्रग इस्पेक्टर विवेक कुमार सिंह, संदेश मौर्य, राहुल कुमार और अनीता कुरील ने दवाओं की जांच की। टीम ने रुबीरेड 200 एमएल की 246 बोतल, अल्कासोल शुगर फ्री 100 एमएल की 1063 बोतल और म्यूकेन जेल 200 एमएल की 848 बोतल बरामद की। कुल 2157 बोतल बरामद की गई हैं। बारिश के कारण सभी दवाओं को 13 प्लास्टिक की बोरियों में सील कर सुरक्षित रखा गया।

फर्जी लेबल लगाया जाएगा

जांच में अल्कासोल शुगर फ्री की बोतलों के लेबल, कैप, प्रिंटिंग, लोगो और अन्य सुरक्षा चिह्न कंपनी के कंट्रोल सैंपल से अलग पाए गए कंपनी के प्रतिनिधियों ने इसे स्प्यूरियस (नकली) दवा बताया। म्यूकेन जेल के लेबल में भी कई गंभीर खामियां मिलीं। अन्य दवाओं के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

अमीनाबाद जा रही थी नकली दवा की खेप

माल स्थित पकरा निवासी भूपेंद्र सिंह (33) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि दवाएं राज विक्रम सिंह और विनीत सिंह की हैं। वह उनके कहने पर इन्हें अमीनाबाद पहुंचाने जा रहा था। पुलिस ने भूपेंद्र को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

चार नमूने एकत्र किए

जांच टीम ने दवाओं के चार नमूने एकत्र किए। जिन्हें जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। बाकी दवाओं को सीज किया गया है। जिसका मूल्य लगभग रुपये 4.37 लाख है। लैब रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया जाएगा। पुलिस प्रशासन के सहयोग से फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

-------

अमीनाबाद पहुँचाई जानी थी नकली दवाओं की खेप

-गिरफ्तार व्यक्ति ने खोले राज, दो सप्लायरों के नाम आए सामने

-पुलिस और औषधि विभाग कर रहे जांच

लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।

अमीनाबाद में नकली दवाओं का बड़ा नेटवर्क चल रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई में नकली दवा के धंधेबाजों के तार अमीनाबाद की मेडिसिन मार्केट से जुड़े होने की आशंका को और मजबूत कर दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह नकली दवाओं की खेप अमीनाबाद पहुंचाने जा रहा था। उसके खुलासे के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

गिरफ्तार भूपेंद्र सिंह के कब्जे से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार की गई संदिग्ध दवाओं की बोतलें बरामद हुई थीं। पूछताछ में भूपेंद्र ने बताया कि दवाएं राज विक्रम सिंह और विनीत सिंह की हैं। वह उनके कहने पर खेप लेकर अमीनाबाद जा रहा था।

पुलिस का मानना है कि अमीनाबाद जैसे बड़े थोक बाजार तक नकली दवाएं पहुंचाने के पीछे संगठित सप्लाई चेन काम कर रही हो सकती है। जांच इस बात की भी की जा रही है कि दवाएं कहां तैयार की गईं। इन्हें किन-किन दुकानों या वितरकों तक पहुंचाया जाना था। इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं। औषधि विभाग भी बरामद दवाओं की जांच कर पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटा है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

अरेस्ट किए गए भूपेंद्र सिंह का क्या कहना था?
भूपेंद्र ने बताया कि दवाएं राज विक्रम सिंह और विनीत सिंह की हैं। वह उनके कहने पर इन्हें अमीनाबाद पहुंचाने जा रहा था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsLucknow News: बीकेटी में नकली दवा के धंधे का भंड़ाफोड़, एक गिरफ्तार