पीएम के विजन और सीएम के मिशन को आगे बढ़ाएगा एमएसएमई विभाग: भूपेंद्र
Lucknow News - -एमएसएमई विभाग के कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाला पदभार -राज्यमंत्री हंसराज के

लखनऊ, विशेष संवाददाता
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बुधवार को सूक्ष्म, मध्यम एवं लघु उद्योग विभाग (एमएसएमई) का विधिवत कार्यभार संभाल लिया। उनके साथ विभाग के नए राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा भी थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन को आगे बढ़ाने में एमएसएमई विभाग अग्रणी भूमिका निभाएगा।
बैठक और योजनाओं की प्रगति
उन्होंने इस मौके पर विभागीय अधिकारियों साथ बैठक की और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में उद्योगों के लिए सकारात्मक माहौल बना है। प्रदेश में 96 लाख छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयां हैं। इनसे करीब तीन करोड़ लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी तन्मयता से पूरा किया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि एमएसएमई विभाग प्रदेश और देश के विकास में अधिकाधिक भागीदारी निभाए। ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराया जा सके।
राजनीतिक टिप्पणी
‘पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी’
एक राजनैतिक सवाल के जवाब में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और सपा की राजनीति पूरी तरह नकारात्मक है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हमेशा वैश्विक स्तर पर देश की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राएं देशहित में हैं। जबकि राहुल की यात्राओं का कोई अता-पता नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यूपी में कोई गंभीरता से नहीं लेता। प्रदेश में उनकी औकात बताने का काम बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


