खेल: बीएचआर वेटरन वर्ग का चैंपियन
Lucknow News - लखनऊ में सिंधी प्रीमियर लीग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए बीएचआर ने वेटरन वर्ग का खिताब जीता। अवध हास्पिटल और जेबी ग्रुप ने मुख्य राउंड में फाइनल में जगह बनाई। बैडमिंटन में मनीष मोदी और मुकेश मोदी पुरुष युगल चैंपियन बने। डॉ. राजेश्वर सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार देने की घोषणा की।

लखनऊ, संवाददाता। बीचएचआर ने सिंधी प्रीमियर लीग (एसपीएल) में बेहतरीन खेल दिखाते हुए वेटरन वर्ग का खिताब अपने नाम किया। दूसरी ओर मुख्य राउंड में अवध हास्पिटल रनर फॉर विक्ट्री और जेबी ग्रुप ने फाइनल में जगह बनाई। सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया यूथ विंग उत्तर प्रदेश चैप्टर की लखनऊ इकाई एवं समस्त सिंधी पूज्य पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित लीग के मैच आशियाना स्थित मल्टी एक्टिविटी सेंटर मैदान पर खेले जा रहे हैं। इस दौरान हुई बैडमिंटन की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए मनीष मोदी व मुकेश मोदी पुरुष युगल चैंपियन बने। आज समारोह में मुख्य अतिथि सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह व विशिष्ट अतिथि बाबा साई मोहन लाल जी (शिव शांति आसूदाराम आश्रम, लखनऊ) ने वेटरन वर्ग की विजेता बीएचआर को पुरस्कृत किया।
मुख्य अतिथि डॉ.राजेश्वर सिंह ने कहा कि इस आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने मुख्य राउंड की विजेता टीम को 50 हजार व उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार अपनी ओर से देने की घोषणा की। ने 33, शुभम ने 28 व सतराम ने 15 रन बनाए। पीआर लीगल जीएसटी से गौरव तोलानी व भुवन को दो-दो विकेट मिले। जवाब में पीआर लीगल जीएसटी की टीम आठ विकेट पर 71 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




